प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित युवा जनता दल (यू) की संगठनात्मक बैठक में सम्मिलित होकर युवा साथियों को संबोधित किया। इस अवसर पर संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने, न्याय के साथ विकास की धारा को मजबूती प्रदान करने तथा जन-जन तक पार्टी की नीतियों एवं विकास पुरुष श्रद्धेय श्री नीतीश कुमार जी की ऐतिहासिक उपलब्धियों को पहुँचाने का आह्वान किया।
इस गरिमामयी अवसर पर जन-जन के नेता, बिहार के उज्ज्वल भविष्य एवं माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत जी सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।